अपने प्रतिष्ठानों, चुनावी कैंपियन आदि के स्पेशल वीडियो बनाने और और विज्ञापन के लिए हमसे संपर्क करें 9828570205

AIIMS के डॉक्टर ने बताया 14 दिन तक कॉफी पीने से शरीर में क्या बदलाव दिख सकते हैं?

AIIMS के डॉक्टर ने बताया 14 दिन तक कॉफी पीने से शरीर में क्या बदलाव दिख सकते हैं?
एम्स (AIIMS) से प्रशिक्षित गैस्ट्रोएंटेरोलॉजिस्ट डॉ. सौरभ सेठी ने हाल ही में अपने सोशल मीडिया के जरिए बताया है कि यदि आप 14 दिनों तक सही तरीके से कॉफी पीते हैं, तो आपके शरीर में कई सकारात्मक बदलाव दिख सकते हैं।
कॉफी सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है, अगर इसका सेवन सीमित मात्रा में किया जाए। हममे से ज्यादातर लोगों के सुबह की शुरुआत कॉफी के साथ होती है। लेकिन कई लोगों का मानना है कि कॉफी पीने से नींद नहीं आती, घबराहट और एसिडिटी की समस्या होती है। ऐसे में एम्स के डॉक्टर डॉ. सौरभ सेठी ने बताया है कि कॉफी का सेवन सही तरीके से और सही मात्रा में किया जाए तो यह आपकी सेहत को कई तरह के फायदे पहुंचा सकता है। उन्होंने ये भी बताया है कि 14 दिनों तक कॉफी पीने से सेहत पर क्या असर पड़ता है। 
कॉफी पीने के फायदे
लिवर के लिए 

डॉ. सेठी का कहना है कि कॉफी पीने से लिवर को बहुत फायदा मिलता है। इसके सेवन से लिवर में जमे फैट को कम करने में मदद मिलती है। कॉफी फाइब्रोसिस व सिरोसिस जैसी गंभीर बीमारियों के खतरे को कम करती है। अगर आप फैटी लिवर से जुझ रहे हैं तो इसका सेवन जरूर करें। 

मेटाबॉलिज्म के लिए 
कॉफी में क्लोरोजेनिक एसिड होता है। ये मेटाबॉलिज्म को बूस्ट करने में मदद करता है। इसके सेवन से आप एनर्जेटिक रहते हैं। 

दिमाग के लिए 
डॉ. सेठी के मुताबिक, कॉफी में मौजूद कैफीन आपके दिमाग को एक्टिव रखता है। नियमित रूप से इसका सेवन करने से आपकी मेंटल परफॉरमेंस सुधरती है। 

डाइजेशन
डॉ. सेठी के मुताबिक कॉफी बाउल मूवमेंट (Bowel Movement) को उत्तेजित करती है, जिससे पाचन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा मिलता है। ये गैस, कब्ज जैसी समस्याओं से छुटकारा दिलाने में भी सहायक है। 

27-Mar-2026 08:23 PM

UPLOAD NEWS & GET PUBLISHED

Share breaking news, events, or announcements in minutes.Fill in the details, upload media, and publish your news for local readers instantly.

HOW IT WORKS
  • 1 Enter your details and news information.
  • 2 Upload media and publish your news.
  • 3 Your news will be published instantly for local readers.
suratgarhonline © 2019. All Rights Reserved.
design and developed by w3codemasters